उत्तराखंड

रुड़की के मेयर पर गिरी गाज, BJP ने किया पार्टी से निष्कासित

उत्तराखंड में रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को शुक्रवार को BJP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

आपको बता दें कि अदालत ने शुक्रवार को ही पुलिस को एक पुराने मामले में उनके खिलाफ दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। BJP के प्रदेश महामंत्री ने प्रेस को एक बयान में बताया रुड़की के मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी के नियम कानून के विरुद्ध काम कर रहे हैं। वह पार्टी के कार्यों में लगातार बाधा डालने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री ने बयान में कहा कि गोयल लगातार BJP पर करप्शन के अपने मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं। इसकी वजह से पार्टी की साख को लगातार बेहद नुकसान पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी से इन सब के मद्देनजर गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काशित किया गया है। उन्होंने कहा BJP अनुशासन पर चलती है, यहां पर अनुशासन अति महत्वपूर्ण है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top