UTTRAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भोपाल में उनके आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 12 नवम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top