DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

 

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भवन की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल ₹ 3.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।

 

*राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top