DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

 

घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top