उत्तराखंड

उत्तराखंड: लंबे समय से अटकी कांस्टेबल भर्ती पर डीजीपी अशोक कुमार ने दिया अपडेट, 15 मई से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

Uttrakhand police constable recruitment update :-लंबे समय से अटकी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो सकती है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) को पत्र लिखा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पी. रेणुका देवी ने कहा कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक मानसिक दक्षता परीक्षा को तिथियां निर्धारित की जाएं।

कांस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले दो लाख 59 हजार 672 अभ्यर्थियों का फिजिकल कराए जाने के लिए राज्य के 13 जिलों में 20 भर्ती केंद्र बनाए गएहैं। पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों का फिजिकल 15 मई से कराने और परीक्षा के लिए 60 दिन का समय निर्धारित कर प्रति दिन हर भर्ती केंद्र में 400 अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर आयोग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर कोशिश की जा रही है कि 15 मई से फिजिकल सभी जिलों में शुरू करवा दिया जाए। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि 15 से फिजिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top