Crime

यहां YOUTUBER सड़क पर खुले आम छलका रहा था जाम, उत्तराखंड पुलिस ने कार्यवाई की बात कही तो मारा ये टोंट…

उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है क्योंकि यहां कण-कण में देवताओं का वास है हर साल लाखों पर्यटक उत्तराखंड के हिल स्टेशन में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं…. लेकिन कुछ ऐसे रसूखदार भी हैं जो प्रदेश में आकर कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाते हैं और हाईवे रोककर शराब पीते नजर आते हैं।

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रीकांत त्यागी नामक गालिब आज के द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने और उसके बाद पुलिस की ठोस कार्यवाही देखने को मिली है लेकिन उत्तराखंड में शायद अपराधी अपराध करके भी चले जाते हैं और पुलिस को जानकारी तक नहीं होती।

सोशल मीडिया में इन दिनों बॉबी कटारिया नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह किसी सड़क में खुले में शराब पीता हुआ और दबंगई दिखाता हुआ नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है।

देहरादून के रहने वाले राजेश कैरवाण का कहना है कि कुछ दिनों पहले देहरादून की किमाड़ी मसूरी रोड पर बॉबी कटारिया अपने दोस्तों के साथ दबंगई करते हुए नजर आए थे बीच रोड में ट्रैफिक रोक कर शराब पी रहे थे इस दौरान स्थानीय लोगों ने मना भी किया लेकिन इन लोगों ने एक भी बात नहीं मानी

सोशल मीडिया में बॉबी कटारिया के बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं देहरादून में बिना हेलमेट के रफ बाइक राइडिंग के वीडियो भी नजर आ रहे हैं। आम आदमी ट्रैफिक नियमों का पालन ना करें तो पुलिस सख्त कार्रवाई करती है लेकिन रसूखदार ऊंची पहुंच रखने वाले बॉबी कटारिया का नियमों को तोड़ना पुलिस को शायद नजर ही नहीं आ रहा।

हालांकि इस मामले में DGP उत्तराखंड का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने के बाद इस मामले पर उचित कार्यवाही होगी एसएसपी देहरादून यह भी कह रहे हैं कि पुलिस इस वीडियो की जांच करेगी और उचित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करेगी।

उत्तराखंड राज्य बनाने में राज्य आंदोलनकारियों का बड़ा योगदान रहा है इस वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तराखंड के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती का कहना है कि इस दिन को देखने के लिए उत्तराखंड नहीं बनाया गया था लोग उत्तराखंड की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीति भी गर्म होने लगी है कांग्रेस का कहना है कि आए दिन विपक्ष कहता है कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा रही है और अपराधियों का बोलबाला है अब इस वीडियो के वायरल होने से पता चलता है कि देहरादून में और पूरे प्रदेश में अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है क्या ऐसे में धामी सरकार कोई जवाब देगी।

 

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top