DEHRADUN NEWS

देहरादून: नेहरू कॉलोनी किड्जी स्कूल में समावेशी शिक्षा एवं अभिभावक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया

किडज़ी नेहरू कॉलोनी एवं Mom’s Touch Foundation के संयुक्त सहयोग से किडज़ी नेहरू कॉलोनी में समावेशी शिक्षा एवं अभिभावक जागरूकता विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के विकास, व्यवहार, संचार, सीखने की आवश्यकताओं तथा समावेशी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

 

सेमिनार में किडज़ी नेहरू कॉलोनी की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम भट्ट की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय तथा समावेशी वातावरण की आवश्यकता पर जोर दिया

 

कार्यक्रम में Mom’s Touch Foundation की ओर से ज्योति (अध्यक्ष) लक्ष्मी नारायण (सचिव) एवं श्री आकाश (निदेशक) उपस्थित रहे।

 

सेमिनार की विशेष अतिथि एवं Guest Lecturer Ms. Charu ने अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं, समावेशी शिक्षा तथा बच्चों को सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम में डॉ. नेहा गुप्ता (Clinical Psychologist) तथा अनुष्का बागियाल (Psychologist) ने भी अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, भावनात्मक आवश्यकताओं, संचार एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की व्यक्तिगत क्षमताओं एवं आवश्यकताओं को समझने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उनका सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

सेमिनार के दौरान अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से बच्चों के विकास एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों पर चर्चा की। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने, विकसित होने और समाज में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए।

 

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि विद्यालय, अभिभावक और विशेषज्ञों के बीच मजबूत सहयोग ही एक प्रभावी समावेशी वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को सही जानकारी और बच्चों के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top