Uncategorized

बड़ी खबर! केंद्र सरकार ने 2,006.82 करोड़ का बजट किया गया मंजूर, CM ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी खुद साँझा की।

केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari जी इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु आपका सहृदय आभार ! निश्चित तौर पर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन से आवागमन अधिक सुगम होगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ भी राज्य को हो रहा है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top