उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, महालक्ष्मी प्रकोष्ठ, देहरादून द्वारा श्रीकृष्ण छठी उत्सव का भव्य आयोजन
देहरादून। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, महालक्ष्मी प्रकोष्ठ, देहरादून द्वारा आज कमलेश्वर महादेव मंदिर, जीएमएस रोड पर श्रीकृष्ण भगवान का छठी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सुंदर भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। सृष्टि ने श्रीकृष्ण के रूप में, तथा सोनिया और किराह ने यशोदा-कान्हा के रूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सभी महिलाएं अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर आईं।
अर्चना, रचना, ममता, दिव्या, जोशिता, मोनिका और सुमन ने महारास प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रीना गोयल और अमिता गुप्ता द्वारा किया गया।
सुमन नागलिया, सीमा राजवंशी और वंदना अग्रवाल ने तंबोला खिलाया तथा श्रीकृष्ण जी पर आधारित सरप्राइज गेम और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। मंडली के कलाकारों द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम भी किया गया।
इस अवसर पर अमित गुप्ता, अनिल गोयल, अनिल गुप्ता, अजय सिंघल और जोगिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




