DEHRADUN NEWS

Big breaking :-देहरादून में यहाँ पेट्रोल के टैंकर में लगी आग, फायर बिग्रेड ने बामुश्किल पाया आग पर काबू

प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल के टैंकर में लगी आग थाना पुलिस और फायर बिग्रेड ने बामुश्किल पाया आग पर काबू, थाना प्रेमनगर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा……

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लग गई, गनीमत रही फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते आग पर काबू कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट के नजदीक 14000 लीटर से भरे पेट्रोल के टैंकर को अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से यह हादसा टल गया है।

 

देहरादून थाना प्रेमनगर नंदाचौकी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास बीच रोड़ में तेल से भरे टैंकर में आग लगने से अफरा तफरी के हालात हो गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गयी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top