Featured

Big breaking :-हावड़ा से चलकर लालकुआं पहुंची हावड़ा लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन, पहले दिन ही हुई 8 घंटे लेट

 

 

हावड़ा लालकुआं ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन. पहले दिन ही हुई 8 घंटे लेट।।

लालकुआं-: हावड़ा से चलकर लालकुआं पहुंची हावड़ा लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन अपने पहले फेरे में ही करीब 8 घंटे विलंब से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची जिसके चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा . हावड़ा से शुक्रवार को रात्रि में 11.30 बजे प्रस्थान करने वाली05059 हावड़ा लालकुआं ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन पहले फेरे में ही 8 घंटे से अधिक लेट लतीफ का शिकार हुई हावड़ा से जो ट्रेन 11:30 शुक्रवार को रात्रि में चलनी थी

 

 

 

वह सुबह हावड़ा से चल सकी जो गोरखपुर में पहुंचते पहुंचते दूसरे दिन शनिवार शाम को 10:10 पर गोरखपुर पहुंचनी थी वही वह ट्रेन रविवार को 9:25 पर सुबह गोरखपुर पहुंची तथा तीसरे दिन जिस ट्रेन को 10:50 पर सुबह पीलीभीत पहुंचना था वह शाम 7:16 पर पीलीभीत से रवाना हुई

 

 

 

जिस ट्रेन को रविवार लालकुआं दोपहर 1.55 मिनट पर लालकुआं पहुंचना था वह ट्रेन लेट लतीफ के चलते रात्रि 10:05 पर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पर्यटन व्यवसाय को लेकर चलाई गई उक्त ट्रेन के पहले ही दिन 8 घंटे लेट पहुंचने से लोगों में जहां रोष देखा गया वहीं यात्री रात्रि में अपने गंतव्य को जाने के लिए भी भटकते देखे गए










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top