DEHRADUN NEWS

Big breaking :-देहरादून से आज की बड़ी खबर डूंगा प्रेमनगर में बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग

देहरादून से आज की बड़ी खबर

*डूंगा प्रेमनगर में बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग
*Doon police on alert*
*एसएसपी मौके पर रवाना*पिछले दिन भी हुई थी ये घटना

 

*थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत्त ढ़ाकूवाली में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश घायल, दून हॉस्पिटल रैफर किया गया*

 

*डूंगा गांव में हुई घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं किया गया था घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़ित से घटना की जानकारी कर जल्द खुलासे का दिया था आश्वासन*

*अभियुक्तों द्वारा तंमचे का बट मारकर वृद्ध व्यक्ति को किया था घायल*

*गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त है आदतन अपराधी, जिसके विरूद्व उत्तराखंड व अन्य राज्यों में गैंगस्टर, नकबजनी सहित कई अन्य संगीन अपराधों के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

*मुख्य अभियुक्त द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर किया गया था घटना का प्रयास*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर 01 ज़िंदा कारतूस बरामद*

*थाना प्रेमनगरः-*

*घटना का विवरण-* दिनांक 17/04/2024 को वादिनी कनिका शर्मा पुत्री श्री अनिल शर्मा निवासी ग्राम डूंगा, थाना प्रेमनगर, देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिनांक 16/04/2024 की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा वादिनी के घर की खिड़की तोड़ कर चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वादिनी के पिता के जाग जाने पर अस्लेह से फायर करते हुए वादिनी के पिता के सर पर तमंचे के बट से हमला कर उन्हें घायल करने तथा परिजनों द्वारा शोर मचाने पर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर सम्बंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सम्बंध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वंय घटनास्थल का निरीक्षण कर वादिनी व उनके परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः-*

गठित पुलिस टीमो द्वारा वादिनी व पीड़ित से विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्त गणो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना से पूर्व व घटना के पश्चात घटना स्थल व आने-जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 130 सीसीटीवी फुटैज के कैमरों को चैक किया गया, सीसीटीवी फुटेजो के अवलोकन सेे 04 अभियुक्तों का एक मोटरसाइकिल से घटनास्थल तक आना प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तों के संदिग्ध हुलिये को प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर मामूर किए गए, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से दिनांक 25-04-2024 की रात्री में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका तथा रहीम पुत्र ज़हीद को घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया, घटना में संलिप्त चारों अभियुक्त ग्राम कुंजा, विकासनगर के रहने वाले है, अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम व नकबज़नी के लगभग एक दर्ज़न अभियोग पंजीकृत है, जबकि वांछित अभियुक्त मुसर्रत थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त रूकसान से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला नकब एक लोहे की बारी को अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल के पास स्थित जंगल से बरामद किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है।

*नाम/पता अभियुक्तगण :-*

1-रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
2-रहीम पुत्र ज़हीद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष

*नाम पता वांछित अभियुक्तगण :-*

1-मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून
2-अहकाम पुत्र इरफ़ान निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top