उत्तराखंड

Weather Update:- मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में आज शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी में राज्यों में अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आठ जिलों में भारी बारिश के चलते आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top