उत्तराखंड

उत्तराखंड: इस तारीख तक गठित होगी BJP के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी, लोक सभा चुनाव से पूर्व पार्टी सदस्यता चलाएगी अभियान

उत्तराखंड: भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक होगी गठित, लोस चुनाव से पूर्व चलेगा सदस्यता अभियान प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय की गई।

इसमें 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए।प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पांच दिसंबर तक सभी जिलों और 15 तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं। वहीं, लोक सभा चुनाव से पूर्व पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए एक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया है।

पार्टी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय की गई। इसमें 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगाइसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खजान दास एवं दीपक मेहरा शामिल हैं। टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चौधरी व राजेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top