उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव, रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हो रेल सेवा

उत्तराखंड सरकार ने रामनगर से देहरादून के बीच रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के सवाल के जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह जानकारी दी। विधायक चीमा ने विधानसभा में प्रश्न लगाया था कि कुमाऊं मंडल के लोगों को राजधानी देहरादून आने के लिए रामनगर से कोई सीधी रेल सेवा नहीं है।

इससे आम लोगों को देहरादून पहुंचने के लिए काफी समय के साथ ही गाड़ी और टैक्सी आदि से आने पर खासा पैसा खर्च करना पड़ता है। उन्होंने पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने इस संदर्भ में कोई पहल की है। केंद्र सरकार या रेलवे से कोई पत्रचार किया गया है। इसके जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक तीन बार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।लिखित जबाव में उन्होंने बताया कि रामनगर- हरिद्वार देहरादून के बीच प्रतिदिन रेल संचालन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top