उत्तराखंड

सचिवालय में आज सचिवालय संघ ने आपात बैठक बुलाई है, ये है वजह…

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सचिवालय के समीक्षा अधिकारी, निजी सचिव व अनुभाग अधिकारी के ग्रेड वेतन को डाउनग्रेड किए जाने संबंधी वर्ष 2017 की वेतन विसंगति समिति की संस्तुति, जिसे पूर्व में दिनांक 8 सितंबर 2017 के एकदिवसीय संघर्ष पर सचिवालय संघ द्वारा पूर्व में तत्कालीन सरकार के मंत्रिमंडल के निर्णय को रोलबैक करा कर स्थगित कराया गया था, के मामले को पुनः एकाएक श्री आनंद वर्धन, अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा मा0 मंत्रिमण्डल की कल संपन्न बैठक में कार्मिकों के हितों के विपरीत वेतनमान डाउन ग्रेड को निर्णित कराए जाने का संज्ञान हुआ है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जब सरकार एक तरफ कार्मिकों के हित की बात करती आई है, वहीं दूसरी ओर शासन में बैठे कुछ वरिष्ठ अधिकारी कार्मिकों के हितों के विपरीत निर्णय कराकर सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।

इस निर्णय के बाद निश्चित रूप से सचिवालय के कार्यरत अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी के ग्रेड वेतन एक स्तर न्यून हो जाने की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवा हित प्रभावित होंगे तथा वेतनमान बढ़ने के बजाय सचिवालय सेवा के वेतनमान व स्तर उपसचिव व संयुक्त सचिव तक ही नियत किए जाने का कुछ अधिकारियों (वित्त सेवा) का कुचक्र सफल होने की स्थिति में है, मेरा सचिवालय के ऐसे सभी निजी सचिवों, अनुभाग अधिकारियों, समीक्षा अधिकारियों, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर सहायकों से अनुरोध है कि कल दिनांक 29 जुलाई 2022 को प्रातः 10:30 बजे संघ भवन के पास सभी अधिकारी-कार्मिक एकत्र होकर इस कुठाराघाती निर्णय के विरुद्ध एकजुट होने का कष्ट करें। वहीं पर सभी के सहयोग से अग्रेत्तर कार्यवाही व मा0 मुख्यमंत्री जी से मिलकर निर्णय लिया जायेगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top