उत्तराखंड

कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ये खास दस्ता रहेगा तैनात

हरिद्वार का कांवड़ मेला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है। बीते कुछ वर्षों से यहां आने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बार भी इनकी संख्या तीन करोड़ से अधिक रहने की संभावना है।

कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में आतंकरोधी गुलदार दस्ता भी तैनात किया जाएगा। हरकी पैड़ी और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर दस्ते के कमांडो की तैनाती होगी। उत्तराखंड पुलिस का यह दस्ता पिछले दिनों मानेसर स्थित एनसजी के ट्रेनिंग सेंटर में भी अपनी क्षमताओं का लोहा मनवा चुका है। वहां इस दस्ते को आतंकरोधी प्रदर्शन में पहला स्थान मिला था।हरिद्वार का कांवड़ मेला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।

बीते कुछ वर्षों से यहां आने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बार भी इनकी संख्या तीन करोड़ से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में पुलिस महकमा किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेने के मूड में नहीं है। भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार दल को तैनात किया जाएगा। यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है।वहीं, अक्सर हरिद्वार और इसके आसपास महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकी घटनाओं की धमकी भी मिलती रही है। इसी के मद्देनजर कांवड़ मेले में महत्वपूर्ण स्थानों पर एटीएस कमांडो यानी गुलदार दस्ते को तैनात किया जाएगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top