उत्तराखंड

हरिद्वार में शिवभक्तों की लगी भीड़, पुलिस ने जारी किया नया यातायात रूट प्लान देखिए…

Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार हाईवे पर 20 जुलाई से बंद रहेगा यातायात, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान यातायात पुलिस ने कुछ आंशिक परिवर्तन के साथ बृहस्पतिवार को नया प्लान जारी किया है। यात्री हरिद्वार आने से पहले ये प्लान जरूर पढ़ लें।20 जुलाई से हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हो जाएंगे। वहीं 14 से 20 जुलाई तक सुबह पांच बजे से 11 बजे तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। यातायात पुलिस ने कुछ आंशिक परिवर्तन के साथ बृहस्पतिवार को नया प्लान जारी किया है।

दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को प्राथमिक तौर पर रामपुर तिराहे से देवबंद से गागलहेड़ी होते हुए छुटमलपुर बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश के लिए डायवर्ट किया जाएगा। हरिद्वार सीमा में प्रवेश कर चुके दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को कोवली से एनएच 344 से भगवानपुर से मंडावर, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ से देहरादून और ऋषिकेश की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली-मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन 17 जुुलाई से 20-21 जुलाई की रात तक मुजफ्फरनगर से मंगलौर, नगला इमरती से सर्विस लेन से डायवर्ट कर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक, मातृसदन होते हुए दक्षद्वीप पार्किंग के दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग के लिए डायवर्ट किए जाएंगे।

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन 20-21 जुलाई रात्रि तक बिझौली से नगला इमरती से सर्विस लेन से डायवर्ट होकर लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि चौक से मातृसदन, दक्षदीप पार्किंग से दाहिने होते हुए शमशान घाट पुल से बैरागी कैंप पार्किंग में डायवर्ट किए जाएंगे। यमुनानगर सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन एनएच 344 भगवानपुर से सालियर हाईवे, बिझौली, मिलिट्री अस्पताल, ढंढेरा, नगला इमरती, लढ़ौरा, लक्सर, जगजीतपुर से शनि चौक, मातृसदन होते हुए बैरागी कैंप पहुंचेंगे। यदि मंगलौर में या नगला इमरती में यातायात का दबाव होता है तो यातायात को पुरकाजी से डायवर्जन कर खानपुर चेक पोस्ट होते हुए लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप भेजा जाएगा। 14 जुलाई से 20 जुलाई तक भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 20 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज बसों के लिए यातायात प्लान

– देहरादून-ऋषिकेश से आने वाली सभी रोडवेज बसों को नेपाली तिराहा से रायावाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

– नजीबाबाद-बिजनौर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को चिड़ियापुर से 4.2 माइल स्टोन से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

– दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसों को ऋषिकुल मैदान, हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top