उत्तराखंड

बाबा केदार के दर्शन करने जा रहे भक्तों के हौसले बुलंद, कर रहें खतरों का सामना

बाबा केदार के प्रति भक्तो की अटूट आस्था की कोई कल्पना ही नही कर सकता। हालात जैसे भी हो दर्शनों के लिए श्रधालुओ के उत्साह मे कमी नही है। केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग का एक वीडियो सामने आया। भारी बरसात के चलते पैदल मार्ग पर जगह-जगह बरसाती नाले उफान पर है।

पैदल मार्ग पर उपर से तेज रफ्तार मे बरसाती नाला बह रहा है और नीचे श्रधालु पैदल और घोड़े -खच्चरो से आवाजाही कर रहे है। पानी इतना अधिक है खच्चर को उसका संचालक धक्का दे के आगे निकलता है। जबकि अन्य श्र्धालु सुरक्षित जगह से किसी तरह निकल रहे है।

लेकिन थोड़ी चूक हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। अब आप सोचिये मानसून ने आखिर पहाड़ों मे क्या हालत पैदा कर दिये है। वही जब पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुछ जगहो पर ऐसी बरसाती नाले है, जो बारिश के उफान पर आ जाते है, ऐसे जगहो पर जवान तैनात कर सुरक्षित आवागमन करवाया जायेगा।।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top