Crime

यहां सीनियर छात्र को मारने के लिए स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया 10वीं का छात्र, बड़ी वारदात टली

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र 12वीं कक्षा के एक छात्र को मारने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन 10वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने साथ हुई मारपीट को शायद भुला नहीं पाया और वह 12वीं के छात्र से बदला लेने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा।

हरिद्वार जिले के मांगलौर क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ता है बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टियों से पहले छात्र की 12वीं क्लास के एक छात्र से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद गुस्साए छात्र ने दीपावली की छुट्टियों में तमंचा खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा किए और फिर देसी तमंचे के साथ कुछ कारतूस भी खरीदे शुक्रवार को नवोदय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल पहुंचे छात्र ने कुछ छात्रों को तमंचा लाने और अपने इरादे के बारे में बताया यह सब जानकर छात्र सहम गए और उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी।

देर न करते हुए प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी दी गई। एसएसपी हरिद्वार ने बताया 10th और 12th के छात्रों में कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था जिसको लेकर छात्र में मनमुटाव चल रहा था छुट्टियों में जब छात्र घर गया तो वहा से देशी तमंचा लाया था क्युकी छात्र नाबालिक है उसके घर वालो को बुला लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top