उत्तराखंड

CORONA VACCINE:- राज्य में 45 प्लस वालों के लिए 1 लाख डोज पहुँची

राज्य में 45 प्लस आयु वालों के लिए वैक्सीन आने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी एक लाख वैक्सीन आई। जो जिलों और टीकाकरण केंद्रों को बांट दी गई। अब इंतजार 18 प्लस वालों का किया जा रहा है। जिनका वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा हुआ है। राज्य में 45 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से निरंतर वैक्सीन की सप्लाई भी हो रही है। रविवार को आई एक लाख वैक्सीन को तय समय के भीतर बंटवा भी दिया गया। राज्य में असल दिक्कत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में आ रही है। यहां टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। युवा निराश होकर लौट रहे हैं। हर दिन जानकारी मांगी जा रही है। जवाब वही रटा रटाया दिया जा रहा है कि वैक्सीन अभी नहीं आई है। ऐसे में 18 प्लस वालों को इंतजार करना होगा।
नौ जून तक आने की उम्मीद
राज्य 1.40 लाख वैक्सीन 18 प्लस वालों के लिए ऑर्डर केंद्र को दे चुका है। पैसे भी जमा कराए जा चुके हैं। लेकिन सप्लाई नहीं हो पा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नौ जून तक शायद 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन पहुंच जाए ग्लोबल टेंडर पर टिकी उम्मीद
राज्य में वैक्सीन की कमी दूर हो, इसके लिए 18 प्लस वालों के लिए टेंडर किया गया है। पहली बार टेंडर की समय अवधि पूरी होने के बाद टेंडर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी यदि कंपनियां टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाती, तो व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top