उत्तराखंड

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में बनेगा सेल्फी प्वाइंट

जिस सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ फिल्म को उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने बैन कर दिया था अब उसी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में जल्द सेल्फी प्वाइंट बनाने की बात की जा रही है। ज़ी हाँ केदारनाथ में जल्द ही एक्टर सुशांत राजपूत फोटोग्राफी प्वाइंट (Sushant Rajput Photography Point in Kedarnath) बनाया जाएगा. जहां यात्री फोटो खिंचवा पाएंगे. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Tourism Minister Satpal Maharaj) ने इसके लिए निर्देश दिये हैं।

केदारनाथ धाम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटोग्राफी प्वाइंट (Sushant Rajput Photography Point in Kedarnath) बनाया जाएगा. इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं केदारनाथ क्षेत्र भी विकसित होगा. इसके साथ ही बॉलीवुड भी उत्तराखंड की सुंदर वादियों से रूबरू हो सकेगा. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं.बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ (Actor Sushant Singh Rajputs film Kedarnath) में केदारनाथ त्रासदी की घटना को दिखाया गया था. इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में की गई।

साल 2018 में फिल्म की शूटिंग हुई थी. इसके बाद देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे. ऐसे में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने की बात कही है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top