उत्तराखंड

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सख्त कार्यवाही, Uttrakhand STF ने इस शिक्षक क़ो किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी की पुष्टि जांच में होने के उपरांत विजिलेंस में मुकदमा जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था।

उपरोक्त मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपरोक्त मुकदमे को एसटीएफ को स्थांतरित करने के आदेश निर्गत किए थे। उपरोक्त मुकदमा एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व प्राप्त होने पर गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की गई। आज उपरोक्त 2016 की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुख्ता साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त परीक्षा में गड़बड़ी के प्रथम लिंक का खुलासा कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त: मुकेश कुमार शर्मा पुत्र सुरेश आनंद शर्मा निवासी मोहल्ला बसंत बिहार गिरीताल थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर मूल पता ग्राम पंजारा बिचला तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल, लोक सेवक राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में अध्यापक

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top