उत्तराखंड

एसएसपी उधमसिंहनगर ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, ये है पूरा मामला…

उधम सिंह नगर-दिनांक 17 अगस्त 2022 को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें कोतवाली काशीपुर में तैनात कानि0 नरेन्द्र मेहता द्वारा दिनाँक 13 अगस्त 2022 को एक अभियुक्त को मा0 न्यायालय काशीपुर से हल्द्वानी जेल ले जाते वक्त अभियुक्त के साथ आपत्तिजनक फ़ोटो एवं वीडियो बनाए गए व उनको सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई।

जिस पर एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा उक्त वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया व कानि नरेंद्र मेहता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उक्त प्रकरण की जांच द्वारा सीओ काशीपुर को सौंपी गई है। उक्त कानि0 की अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है यदि अनियमितता पाई जाती है तो उक्त कानि के विरुद्ध अन्य कड़ी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top