उत्तराखंड

चमोली जिले के घंगारिया में बादल फटने से हेमकुंड यात्रा अवरुद्ध, फसे यात्रियों का ऐसे किया जा रहा रेस्क्यू

चमोली जिले के घंगारिया में बादल फटने की सूचना है। बादल आबादी के क्षेत्र में नहीं फटा है। हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को रोका गया है और बादल फटने के बाद लगातार नदियों के जलस्तर की मॉन्टरिंग की जा रही है।

उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है तो वहीं देर रात से ही लगातार उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार तेज बारिश की सूचनाएं आ रही है ऐसे में चमोली जिले में पड़ने वाले फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया के समीप बादल फटने की सूचना है। हालांकि इस घटना से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एहतियात के तौर पर हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोका गया है।

Dig SDRF रिधिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले के घांघरिया से मिल रही इस ताजा सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है हालांकि हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं वही इसके अलावा डीआई एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हेवी रेनफॉल को देखते हुए डाउनस्ट्रीम में लगातार नदियों का जलस्तर को भी वॉच किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top