उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या का कांग्रेस पर करारा वार, कांग्रेसी नेताओं को ले लेना चाहिए, राजनीति से संन्यास

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान माननीय मंत्री महोदया ने उन्हें बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने पर शीर्ष नेतृत्व का और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा में हुए इस उपचुनाव में यहां की देवतुल्य जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।

इस दौरान माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा,इससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है । माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है ।

कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है यही कारण है कि इस उपचुनाव में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है ।कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर -दूर तक दिखाई नही दिए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं।

 

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top