उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश दिखा रही अपना रौद्र रूप, यहां हाईवे में धंसी सड़क

हल्द्वानी में सुबह से हो रही मूसलाधार बरसात ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है रकसिया नाला उफान पर आ गया है लिहाजा लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा हल्द्वानी नैनीताल हाईवे में वॉकवे मॉल के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है जो भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है।

नैनीताल- दिल्ली हाईवे में धंसी सड़क हल्द्वानी विशाल मेगा मार्ट के पास सड़क में कई जगह बने गड्ढे। लोगों को यातायात में हो रही भारी दिक्कतें। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी। हालांकि मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सहित पुलिस यातायात डायवर्ट कर रही है। अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं उप जिला अधिकारी मनीष सिंह का कहना है की जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी सक्षम अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद कर रहे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top