उत्तराखंड

12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, लिस्ट जारी

देहरादून, उत्तराखंड शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक अतिरिक्त प्रभार बने। अमित सिन्हा से पुलिस महा निरीक्षक फायर सर्विस का प्रभार हटा। अमित सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार बनाया गया।

संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटा। एपी अंशुमन पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ बने। एपी अंशुमन को पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला।

पूरण सिंह रावत पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण बने। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार मिला। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का प्रभार मिला। मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बने।

नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मिला। नारायण सिंह उप पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी बने। राजीव स्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बने। अजय सिंह पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बने।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top