देश

यहाँ हो गई मुख्यमंत्री की शादी और अपने मंत्रिमंडल को भी नहीं दिया न्योता

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए. चंडीगढ़ के सरकारी आवास में सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी समपन्न हो गई. इसी के साथ शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान गोल्डन कलर के कुर्ता-पजामा और जवाहर कट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर लाल कलर को दुल्हन जोड़े में दिखाई दे रही हैं. मंत्री और वरिष्ठ नेता को नहीं बुलाया गया।

मुख्यमंत्री मान की शादी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह शरीक हुए. साथ ही शादी में ज्यादा मेहमानों को बुलाने से बचा गया है. यही वजह है कि पार्टी के किसी मंत्री और वरिष्ठ नेता को नहीं बुलाया गया. परिवार सहित केजरिवाल शामिल हुए।

बता दें कि भगवंत मान आज चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर एक निजी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं. वहीं मान का अपनी पहली पत्नी से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था. शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार शामिल हुआ. मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और उनके बच्चे यूएसए में रह रहे हैं.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top