उत्तराखंड

लखनऊ में छिपे थे उत्तराखंड पेपर लीक केस के मास्टर माइंड मूसा और योगेश्वर, हुए गिरफ्तार…

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक मामले में वांछित ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे। आज सूचना प्राप्त हुई की दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव लखनऊ और आसपास के किसी स्थान पर आ सकता है जिसपर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को रवाना किया गया था।

पूर्व में ईनाम घोषित होने पर लगातार उत्तर प्रदेश एसटीएफ से उत्तराखंड एसटीएफ का समन्वय बना हुआ था,जिसपर यूपी एसटीएफ लगातार सक्रिय थी। आज साय को दोनो ईनामी अपराधियो को यूपी एसटीएफ द्वारा लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है साथ ही कुछ घंटों में पहुंची एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को दोनो अभियुक्त को सुपर्द कर हिरासत में ले लिया गया।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top