उत्तराखंड

यहां दूल्हे का स्वागत फूल मालाओं से नही जूते चप्पलो से हुआ, जाने क्या थी वजह

उधमसिंहनगर के गदरपुर की एक धर्मशाला में हो रही शादी में बखेड़ा हो गया। एक महिला अपने परिजनों के साथ धर्मशाला पहुंची और खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद महिला और परिजनों ने चप्पलों और लात घूसों से दूल्हे की पिटाई कर दी। दूल्हे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी दूल्हे की पिटाई कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुचीं और शादी को रुकवा दिया गया।

पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों को कोतवाली लेकर चली गयी। दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में है और उसकी शादी मुरादाबाद में हुई थी। उसका पति फौजी होने का दावा करता है। उनकी शादी को 1 वर्ष पूरा नहीं हुआ है और अब पति दूसरी शादी कर रहा है। इधर खबर भेजे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top