उत्तराखंड

यहां नौजवान युवकों को भरे बाजार में सड़क में रगड़नी पड़ी नाक, ये है पूरा मामला

कुछ युवाओं को सड़क पर नाक रगड़वा कर सजा देने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में 8 से 9 नव युवकों को एक व्यक्ति द्वारा एक निजी प्रतिष्ठान के आगे कान पकड़वा कर सड़क पर नाक रगड़ने और माफी मांगने की हिदायतें दी जा रही हैं जिसको सुनकर नवयुवक वैसा ही कर रहे हैं जैसा हिदायत देने वाला व्यक्ति उनसे कह रहा है, जानकारी के मुताबिक बीते दिनों चंपावत के एक व्यवसायी के साथ क्षेत्र के कुछ युवाओं के द्वारा मारपीट करी गई थी।

उक्त घटना को लेकर कोतवाली चंपावत में मुकदमा भी दर्ज किया गया था तथा 30 जुलाई को दोनों पक्षों में समझौता होने के उपरांत युवाओं के परिजनों द्वारा अपने युवाओं को समझा बुझाकर भविष्य में ऐसी गलती ना करने हेतु हिदायत देते हुए दिनदहाड़े सड़क में यह सजा दी गई है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कुछ लोगों के द्वारा 9 युवाओं से सड़क पर नाक रगड़ाई जा रही है कान पकड़ कर उठक बैठक कराई जा रही है यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है सजा देने वाले लोग युवाओं के परिजन हैं या कोई और है इस वीडियो पर आम लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top