उत्तराखंड

हल्द्वानी: पत्नी ने पति पर पुलिस के सामने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, फिर हुआ ये…

हल्द्वानी- कोतवाली के सामने उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। दरअसल पति हेल्पलाइन की शिकायत में कोतवाली पहुंचा था। महिला द्वारा पति को थप्पड़ ही थप्पड़ से पीटे जाने के बाद बमुश्किल पुलिस ने आकर पति को बचाया।

आपको बता दें कि 1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हल्दूचौड़ महिला के साथ हुई थी । शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। और आज महिला हेल्पलाइन में आज पति तारीख पर आया, तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी ने और उसके परिजन ने पति की जमकर पिटाई कर दी।

वहीं थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बमुश्किल पति को बचाया, फिलहाल पति का कहना है कि हम दोनों का विवाद चल रहा है। और महिला हेल्पलाइन से मेरे पास फोन आया था। आज यहां आने पर उसकी पत्नी परिजन और पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी जिसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन में पति के द्वारा की गई है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top