उत्तराखंड

उत्तराखंड STF की बड़ी सफलता, छात्रवृृत्ति घोटाले में विगत् 02 वर्षो से वाछिंत ईनामी अपराधी गिरफ्तार

2019 में उत्तराखण्ड में छात्रवृृत्ति घोटाले ने सभी हैरान कर दिया था जिसमें उत्तराखण्ड के कई कालेजो के द्वारा शातिर तरीके से संगठित होकर फर्जी एडमिशन आदि कराकर छात्र निधि को धोखाधडी से प्राप्त किया गया था। प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश पर एक एस0आई0टी0 घटित कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदो के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों कि छात्रवृृत्ति के घोटाले को लेकर बडे पैमाने पर जाॅच शुरू कराई गई । एस0आई0टी0 की जाॅच में कुछ विद्यालयों के द्वारा छात्रवृृत्ति को फर्जी तरीके से प्राप्त कर गबन किया जाना प्रकाश आया था, जिसके क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के अलग-अलग जनपदो में कई अभियोग पंजीकृृत कराये गये थे।

हरिद्वार में वर्ष 2019 में एन पावर एकेडमी, रानीपुर मोड हरिद्वार के विरूद्व जिसके निदेशक राहुल विश्नोई के विरूद्व विवेचना प्रचलित है। उक्त अभियोग के पंजीकृृत होने के पश्चात् से ही *अभियुक्त राहुल विश्नोई पुत्र श्री के0के0 विश्नोई निवासी 546 आवास विकास ऋषिकेश देहरादून दो वर्षों से लगातार फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 द्वारा मोहिनी रोड , देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि एन पावर एकेडमी एम0बी0ए0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 व अन्य डिप्लोमा के पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश एवं काउन्सलिंग का कार्य किया जाता था। यह कालेज मानव भारती सोलन हिमाचल प्रदेश से एफिलेटिड था।उक्त पाठ्यक्रमो में शामिल होने वाले छात्रो की छात्रवृृत्ति का पैसा लगभग 25 लाख रूपये को गबन किया जाना प्रकाश में आया था।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top