उत्तराखंड

पर्यटन विभाग की अच्छी पहल, केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों को मिल रही बॉडी मसाज और फुट मसाज की सुविधा

केदारनाथ में श्रद्धालु थकान दूर करने के लिए बाडी मसाज करा रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ व सोनप्रयाग में बाडी मसाज सेंटर स्थापित किए गए हैं। दोनों सेंटर में दो-दो बाडी मसाज मशीन लगाई गई हैं। अब पड़ावों पर भी मसाज मशीन लगाने की योजना है।केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग की ओर से बाडी मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए केदारनाथ व सोनप्रयाग में एक-एक मसाज सेंटर खोले गए हैं, जहां यात्रा की थकान मिटाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ यात्रा के पड़ावों पर बाडी मसाज सेंटर स्थापित करने के लिए सरकार लंबे समय से प्रयासरत थी। इस वर्ष पर्यटन विभाग ने केदारनाथ व सोनप्रयाग में यह सेंटर स्थापित भी कर दिए गए।दरअसल, समुद्रतल से 11657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 16 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इससे अधिकांश श्रद्धालुओं को हाथ-पैर व बदन दर्द की शिकायत होना सामान्य बात है।इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ व सोनप्रयाग में दो-दो बाडी मसाज मशीन लगाई गई हैं।

इससे श्रद्धालु काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। विदित हो कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालु की सुविधा के लिए यात्रा पड़ावों पर बाडी मसाज के लिए मशीन लगाने की घोषणा की थी।जिला पर्यटन अधिकारी सुनील नौटियाल ने बताया कि मसाज सेंटर खुलने से स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल रहा है। विभाग की ओर से इन युवाओं को ट्रैनिंग दी गई है। बताया कि आने वाले समय में केदारनाथ पैदल मार्ग के पड़ावों पर भी बाडी मसाज सेंटर स्थापित करने की योजना है।

पूरी बाडी की मसाज के लिए प्रति 15 मिनट का 250 रुपये सिर्फ हाथ-पैर की मसाज के लिए प्रति 10 मिनट का सौ रुपये। अब तक 700 श्रद्धालु करा चुके मसाजजिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर और सोनप्रयाग मुख्य बाजार में मसाज सेंटर स्थापित हुए 16 दिन हो चुके हैं। सेंटर में प्रति मशीन रोजाना दस से अधिक श्रद्धालु बाडी मसाज करा रहे हैं और अब तक 700 से अधिक श्रद्धालुओं ने मसाज मसाज कराई है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top