उत्तराखंड

उत्‍तरकाशी से देहरादून तक भूकंप के झटके से दहली धरती, दहशत में लोग

Earthquake in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में रविवार सुबह को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके देहरादून से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा, भटवाड़ी, बड़कोट और नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही है। भूकंप का केंद्र उत्‍तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा मसूरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोगों में दहशत है। वहीं बडकोट के यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस हुए. 8.34 बजे एक झटका करीब 5 सेकेंड तक भूकंप महसूस हुआ।

वही टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top