उत्तराखंड

धारचूला आपदा का कल लेंगे CM धामी ब्योरा, जानेंगे कितना हुआ नुकसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दिनांक 11 सितम्बर को जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मे ग्राम रांथी (खोतिला) में आयी दैवी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे, मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान आपदा पीड़ित परिवारों से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 10ः30 बजे धारचूला पहुचेंगे।

नेपाल में बादल फटने से उत्तराखंड के धारचूला में भी जमकर तबाही देखने को मिली हैं ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी धारचूला में आई आपदा की पल पल अपडेट लें रहें हैं सीएम के अनुसार 50 से ज्यादा परिवार वहां बेघर हो गए हैं उनकी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रसाशन को दिए गए हैं वही उनके अनुसार पिथौरागढ़ के इस इलाके में हर साल आपदा के हालात बने रहते हैं ऐसे में बचाव और राहत का काम चल रहा हैं आपको बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार क़ो सुबह धारचूला जा रहें है जहाँ सीएम आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

धारचूला के खोतिला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिसमें एक महिला की मौत के साथ ही 50 से ज्यादा मकान जलभराव के कारण डूब गए हैं। वहीं नेपाल के लस्का गधेरे में भी बादल फटने से नेपाल क्षेत्र में भी काफी नुकसान की खबर है। कई मकान पानी के तेज बहाव में जमीदोज हो गए है। धारचूला से मकानों के तास के पत्तो की तरह पानी मे बहने की भयानक वीडियो सामने आया है। साथ काली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे मकानों के साथ ही गोशालाएं और निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीने भी डूब गयी है।

धारचूला के तल्ला खोतिला गाँव में बादल फटने के कारण हुए जलभराव में 50 मकान ढूब गए हैं। घटना में 65 वर्षीय महिला पशुपति देवी पत्नी मानबहादुर की मौत हो गई है जिसके शव को रेस्क्यू कर लिया गया है । वहीं एलधारा में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण धारचूला के मल्ली बाजार सड़क में पानी और मलबा भर गया है। सड़क पर खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आए हैं। जिला प्रशासन, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, फायर यूनिट की टीमों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है तथा उनके खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है। धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिससे भारत-नेपाल झूलापुल के निकट गौशाला के क्षतिग्रस्त होने तथा कुछ जानवरों के बहने की सूचना भी आ रही है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे ना जाने को अलर्ट किया है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top