उत्तराखंड

CBSE Marksheet: खो गई है सीबीएसई 10वीं, 12वीं की मार्कशीट तो ऐसे घर आ जाएगी डुप्लीकेट कॉपी, समझें प्रोसेस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं की मार्कशीट की दूसरी कापी उपलब्ध कराने का आसान विकल्प दिया है। इसके लिए डुप्लीकेट एकेडमिक डाक्यूमेंट सिस्टम नाम से पोर्टल जारी किया है। पोर्टल पर लाग इन कर स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं की मार्कशीट की डुप्लीकेट कापी घर बैठे मंगवा सकते हैं।

पोर्टल के माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट के साथ पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा सकता है। ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से छात्रों को आवेदन की स्थिति व भेजे गए ब्यौरे को जांच सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को आसानी से डुप्लीकेट कापी प्राप्त हो सकेगी

पोर्टल छात्रों को डिजिटल कापी के साथ एकेडमिक डाक्यूमेंट्स की प्रिंटेड कापी दोनों में से चुनने का विकल्प देगा। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. प्रवींद्र रौतेला ने कहा कि कई बार डाक्यूमेंट गायब या नष्ट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पोर्टल के जरिये छात्र-छात्राओं को आसानी से डुप्लीकेट कापी प्राप्त हो सकेगी।

ऐसे प्राप्त करें मार्कशीट

  • डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbseit.in पर जाएं
  • होम पेज पर उपलब्ध Continue लिंक पर क्लिक करें
  • अब प्रिंटेड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें
  • अब एक नया पेज ओपन होगा
  • यहां स्टूडेंट अपना क्लास सेलेक्ट कर रोल नंबर, पासिंग ईयर, नाम, पिता का नाम दर्ज कर सर्च करें
  • एक नया टैब खुलेगा
  • अब फॉर्म में अपना पता और मोबाइल नंबर भर कर डॉक्यूमेंट भेजने का मोड सेलेक्ट करें
  • इसके बाद आपको जो डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट चाहिए, यानी मार्कशीट, सर्टिफिकेट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट सेलेक्ट कर अपना पैन कार्ड आदि अपलोड करके प्रोसेस करें
  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करें
  • कुछ ही दिनों में आपके पते पर डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट भेज दिया जाएगा
  • स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे
  • क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने पर शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट कर छात्रों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा। आवेदन के दौरान छात्रों को एक ट्रैकिंग नंबर दिया जाएगा, जिससे वे अपने डॉक्यूमेंट्स को ट्रैक कर सकते हैं।
Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top