DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- लेखक गांव में योग दिवस से पहले जन जागरूकता की अनोखी पहल, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय से निकली भव्य रैली

लेखक गांव में योग दिवस से पहले जन जागरूकता की अनोखी पहल, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय से निकली भव्य रैली

_(योग दिवस पर देश के पहले लेखक गांव में जुटेंगे योग साधक)

 

डोईवाला। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व आज स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु  ‘योग जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया।

 

रैली का शुभारम्भ स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राकेश सुन्द्रियाल तथा हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी. एस. इन्दौरिया  ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

 

रैली में शामिल शिक्षकों, चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं इंटर्न प्रशिक्षुओं ने आम नागरिकों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक किया। प्रतिभागियों ने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया तथा उन्हें 21 जून को देश के पहले लेखक गाँव, थानों परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. निशांत राय जैन, डॉ. भाग्यलक्ष्मी, विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. आशीष डोभाल तथा डॉ. गजानंद का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल सहित जितेन्द्र कुमार, नवीन पोखरियाल, राकेश सैनी, जीवन, अमरजीत सिंह, अंकित एवं हेमंत सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

रैली के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजनकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम समाज में योग के प्रति सकारात्मक चेतना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top