Featured

Big breaking :-राज्य में 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। देहरादून में रविवार को भी गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के

 

 

निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की और देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्रीसेल्सियस से ज्यादा रहा है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री

सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे गर्म मौसम में दोपहर एक से चार बजे तक घरों से निकलने से परहेज करें, यदि निकलना जरूरी हो तो एहतियात के साथ निकलें और खूब पानी पीते रहें।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 से 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top