DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रतूड़ी का स्वागत किया और उनसे विभिन्न सामाजिक एवं जन-कल्याणकारी विषयों पर व्यापक चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री धामी ने रतूड़ी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड मूल के व्यक्तित्व जब राष्ट्रीय व वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करते हैं और साथ ही अपने राज्य के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पर्यटन, संस्कृति और युवा उद्यमिता से जुड़े क्षेत्रों को नई गति देने के लिए निरंतर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है, तथा इस दिशा में समाजसेवियों और निजी क्षेत्र से जुड़े अनुभवी जनों के सहयोग का स्वागत करती है।

 

देव रतूड़ी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि वे भविष्य में भी उत्तराखंड के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top