Featured

Big breaking :-हरिद्वार, नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र के तालाब में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद।

NewsHeight-App

 

जनपद हरिद्वार, नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र के तालाब में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

दिनांक 04 जुलाई 2024 को सीसीआर, हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम को सूचित किया गया था कि नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र के तालाब में एक युवक डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुरेश बहुगुणा के हमराह मय आवश्यक डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सचिन अभियान चलाया गया व रात्रि होने के कारण तालाब में डीप डाइविंग करना संभव नहीं था।

 

 

आज दिनांक 05 जुलाई 2024 को पुनः एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए युवक की तालाब में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व संभावित स्थानों पर कड़ी सर्चिंग के दौरान युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक युवक का नाम :–* प्रियांशु चौहान उम्र 15 वर्ष
*निवासी:–*  हरिद्वार

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top