Featured

Big breaking :-बदरीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा

NewsHeight-App

 

बदरीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा

13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा और 14 जुलाई को बाल भोग लगाने के बाद नए रावल अमरनाथ नंबूदरी बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी होंगे।

 

 

बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब 14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा।

बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से कुछ समय पहले बदरी-केदार मंदिर समिति को अपना त्यागपत्र सौंपा था। मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी ही धाम के नए रावल होंगे।

 

 

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्यागपत्र को मंदिर समिति ने स्वीकार करते हुए नए रावल की तैनाती कर दी है। 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बाल भोग लगाएंगे जो उनकी ओर से धाम में अंतिम धार्मिक अनुष्ठान होगा। वहीं नायब रावल के पद पर नई तैनाती के लिए भी दक्षिण भारत में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top