HARIDWAR NEWS

बिग ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: मदन कौशिक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।
मदन कौशिक ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उनका साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। ऐसे व्यक्तित्व के संबंध में सार्वजनिक मंच से अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए।

 

मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के सपूत अजीत डोभाल ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से देश का गौरव बढ़ाया है। उनके योगदान पर प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व है। सार्वजनिक जीवन में सभी नेताओं को अपने वक्तव्यों में संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

 

वहीं, विधायक आदेश चौहान ने भी राहुल गांधी की कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सम्मान का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जिम्मेदारी का परिचय दिया जाना चाहिए।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top