Central govt news

बिग ब्रेकिंग:- प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की उत्‍तराखंड के ग्राम प्रधान की तारीफ, सीएम धामी ने भी फोन करके डिकर सिंह मेवाड़ी से बात की

भीमताल विधानसभा के विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा ककोड़ पोस्ट पटरानी के ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख प्रधानमंत्री ने मन की बात में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत लिया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी व्यक्तिगत तौर पर फोन करके डिकर सिंह मेवाड़ी से बात की।

 

32 वर्षीय ग्राम प्रधान डिकर सिंह मेवाड़ी वर्तमान में ककोड़ के ग्राम प्रधान हैं। उनको सरकार के द्वारा 3500 रू मानदेय के रूप में उपलब्ध होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेकर उन्होंने 9 सितंबर 2022 को विकासखंड ओखल कांडा के गौनयोरो ग्राम सभा ककोड़, ड़ालकन्या और बढ़ौन ग्राम सभा के एक-एक मरीज को गोद लिया।

 

इसके तहत वह प्रत्येक माह हर मरीज को 10 किलो चावल 10 किलो आटा 1 किलो अरहर की दाल 1 किलो चने की दाल और एक सरसों के तेल की शीशी देते हैं और हर महीने उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके घर जाते हैं। मरीजों को राशन वह अन्य देखभाल में उनका सरकार के द्वारा दिया जाने वाला सारा मानदेय खर्च हो जाता है और कभी-कभी उससे भी अधिक। लेकिन फिर भी डिकर सिंह मेवाड़ी निराश नहीं रहते हैं।

हर माह सही समय पर राशन मरीजों को उपलब्ध कराते हैं और कुशलता पूछने जाते हैं। डिकर सिंह मेवाड़ी ने बताया कि जून माह का राशन वह आज सोमवार को वितरित करने वाले हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात में डिकर सिंह मेवाड़ी के नाम का उल्लेख सुनने के बाद व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में उनका उल्लेख किया है वह शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि उनके द्वारा ऐसे लोगों के लिए क्या किया जा सकता है। जिस पर डिकर सिंह मेवाड़ी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह लोग अति दूरस्थ क्षेत्र में से आते हैं। उन्‍होंने सुविधाओं की बात भी की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र जिलाधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल मण्डल के शक्तिकेंद्र अलचौना के अंतर्गत ग्राम-सभा चैकबहैडी के घिघरानी में बूथ संख्या 133 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 102वां संस्करण सुना। उन्‍होंने बताया कि मन की बात का यह संस्करण हमेशा की तरह हम सभी के लिए अत्यंत मार्गदर्शन भरा व प्रेरणादायी रहा। मन की बात सुनने के दौरान विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top