Featured

Big breaking :-पौड़ी पुलिस बनी संकटमोचक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुये घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला।

*पौड़ी पुलिस बनी संकटमोचक।*

*दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुये घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला।*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में आज दिनांक 16.06.2024 को प्रातः समय लगभग 6:00 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक वाहन UK15TA-0713 सूमो गोल्ड अनियंत्रित होकर गहरी 100 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी गुमखाल एवं सतपुली से एसडीआरएफ मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे तथा कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यूकर घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतू हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 09 व्यक्ति सवार थे जो तिमली गांव से हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे।

*घायलों का नाम पता*
1. कुo कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. श्रीमती भगवंती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त।
3. कुo रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निo उपरोक्त
4. सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त
5. श्रीमती अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निo उपरोक्त
6. सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निo उपरोक्त
7. श्रीमती राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निo उपरोक्त
8. संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निo उपरोक्त
9. श्रीमती कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निo उपरोक्त
10. सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष, निo उपरोक्त *(चालक)*

*वाहन संख्या*
UK15 TA -0713










The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top