तुंगनाथ से दो किलोमीटर आगे चंद्रशिला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक व एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
चोपता चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि दोपहर को घटना की जानकारी मिलने पर आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीमों के साथ काॅस्टेबल कुलदीप सिंह व होमगार्ड के जवान कुंवर सिंह व विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और दोनो घायलों को चोपता लाए।
यहां आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया। डा. विवेक ने बताया कि वेदांत (19) निवासी आवास विकास कालोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश व महिला शैल राजपूत (35) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला के सर में चाेटें आई हैं।




