उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मोटरसाइकिल पर ही निकल पड़े डोर टू डोर कैंपन करने

टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सीएम धामी ने प्रचार किया। उन्होंने आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सोमवार को सीएम धामी टनकपुर में सुबह आठ बजे पहुंचे। उन्होंने टनकपुर के विभिन्न जगहों में बैठकर चाय पर उपचुनाव की चर्चा की। यहां पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, महादेव आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इससे पहले चम्पावत में करीब दो माह तक चले उपचुनाव के चुनाव प्रचार का शोर रविवार को पांच बजे थम गया। आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जगहों पर जनसभाएं की। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने विस के कई इलाकों में जाकर आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अप्रैल को चम्पावत के गुरु गोरखनाथ धाम आकर उपचुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद कांग्रेस ने निर्मला पर दांव खेलते हुए उन्हें चुनावी मैदान पर उतरने की कमान सौंपी। डेढ़ से दो माह के इस अंतराल में दोनों दलों के बीच कई बार सियासी रंजिश देखने को मिली। दोनों दलों ने एक दूसर पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

रविवार को प्रचार के आखिरी दिन जहां सीएम ने टनकपुर के गैड़ाखाली, छीनीगोठ और दक्ष प्रजापति, वाल्मिकी कॉलोनी में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रचार की सीमा समाप्त होने के बाद सीएम खटीमा की ओर रवाना हुए। इधर, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने गहतोड़ी ने भी टनकपुर बनबसा के अलावा चम्पावत के कई इलाकों में किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा। जनसभा और सार्वजनिक रूप से प्रचार करने पर रोक के बाद अब डोर-टू-डोर कैंपेन की बारी है। देर रात तक मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

सीएम की पत्नी गीता धामी ने रविवार को प्रचार के आखिरी दिन डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने उपचुनाव में सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वर्मा लाइन में कार्की फॉर्म वेलफेयर सोसायटी के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान रेखा साहू, नीलम भट्ट, कुशल, गीता देवी, लक्ष्मी धामी, मुन्नी देवी, सरस्वती आदि रहीं।

 

 

पांच बजे तक ही रविवार को प्रचार की सीमा तय थी। जिसके मुताबिक विस के सभी हिस्सों में शांतिपूर्वक प्रचार थम गया है। पुलिस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के लिए सभ्ी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

मतदान के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
उपचुनाव मतदान के लिए दूरस्थ और पास वाले इलाकों के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हुई। दुर्गम क्षेत्रों के लिए बीते रविवार को ही 16 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी थी जो आज केंद्र तक पहुंचेंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि सोमवार को 135 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। इस दौरान गौरलचौड़ मैदान में कर्मचारियों और अधिकारियों समेत अन्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा। कल मतदान कराकर बुधवार तक सभी पोलिंग पार्टियां चम्पावत पहुंचेंगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top