UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- IG कुमाऊं ने फिट पुलिस अभियान किया शुरू, अब परेड कर वजन घटाएंगे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी

फिट उत्तराखंड में अब पुलिस शब्द जुड़ चुका है। ‘फिट उत्तराखंड पुलिस’ अभियान के जरिये कुमाऊं के सभी छह जनपदों में मोटापे वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तलाशे जाएंगे। रक्तचाप व शुगर के पीड़ित भी चिह्नित होंगे। पुलिस लाइन में हर शुक्रवार को इनकी परेड होगी। इसके लिए अब कुमाऊं में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को अब पुलिस स्वास्थ्य कल्याण अधिकारी का भी पदनाम आईजी ने दिया है।

 

 

 

कुमाऊं आईजी रिधिम अग्रवाल ने परिक्षेत्र के सभी जनपदों के एसएसपी से कहा है कि वह मोटापा, उच्च रक्तचाप, शुगर जैसी बीमारियों से प्रभावित कार्मिकों का चिह्नांकन कर जिला से सूची आरआई को भेजेंगे। ऐसे चिह्नित लोग शुक्रवार की परेड में मौजूद भी रहेंगे। इनका डाइट चार्ट भी तय होगा। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पोषण विशेषज्ञ के उनके भोजन से कैलोरी की मात्र को नियंत्रित करने के तरीके भी सिखाएंगे।

 

 

 

 

गंभीर रोग से पीड़ित पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को प्राथमिकता के आधार पर अवकाश भी दिया जाएगा। यदि कोई पुलिस कर्मी गंभीर बीमारी कैंसर, हृदय रोग, किडनी-लीवर फेलियर से ग्रसित है तो उसकी पूरी डिटेल विभाग के पास दर्ज होगी। सीओ पुलिस लाइन की जिम्मेदारी होगी कि वह समय-समय पर ऐसे बीमार कर्मचारियों या उनके परिवारजनों से बातचीत करेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करेंगे। भविष्य में कोई बीमारी न हो, इसके लिए स्वस्थ पुलिस कर्मियों को योग, शारीरिक अभ्यास, संतुलित आहार के साथ ही जीवन शैली में सुधार के तरीके भी बताए जाएंगे। इससे पहले कुमाऊं के सभी एसएसपी व एसपी ऐसे सभी की सूची आईजी को भेजेंगे।

 

 

 

 

गंभीर रीमारी से पीड़ित किसी भी पुलिसकर्मी को यदि आकस्मिक उपचार कराना पड़े तो उसे जनपद, परिक्षेत्र तथा मुख्यालय स्तर से प्रदान की जाने वाली जीवन रक्षक निधि से धनराशि मिलेगी। अच्छी चिकित्सीय व्यवस्था के लिए बेहतर हॉस्पिटल में उन्हें भेजा जाएगा। यदि किसी का इलाज अस्पताल में चल रहा है तो वहां के चिकित्साधिकारी से सीधे जनपद प्रभारी ही बात करेंगे।

 

 

 

रिधिम अग्रवाल, आईजी, कुमाऊं
बीमार पुलिसकर्मियाें के इलाज तथा स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग रेंज स्तर पर होगी। यूएसनगर, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के एसएसपी जिले में गंभीर बीमारी से पीड़ित की सूची उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री के स्वस्थ उत्तराखण्ड, सशक्त भारत विजन के तहत यह काम हो रहा है। फिट उत्तराखंड से आगे ‘फिट उत्तराखंड पुलिस’ मुहिम है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top