RUDRAPRAYAG NEWS

बिग ब्रेकिंग:- वन विभाग की टीम ने महिला को मारने वाले गुलदार को किया ढेर, गांव में दहशत में थे लोग

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली स्थित मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। देर रात एक बजे बाद गुलदार को मारने की सूचना मिली। मंगवार को देर शाम महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। तभी गुलदार ने हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

 

 

रामेश्वरी देवी जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।

 

 

उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां उसकी नजर खेत में बिखरे खून पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।

 

 

30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top